खूंटी में ग्रामीण को धक्का मारकर भाग रही कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, तीन घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी-चाईबासा रोड पर एक व्यक्ति को धक्का मार कर भाग रहे आल्टो कार चालक ने इंडियन ऑयल डिपो के मेन गेट के पास विपरीत दिशा से आ रही कार को जोरदार ठोकर मार दी। इससे कार सवार कुंदन कुमार और उसकी मां घायल हो गये।

दुर्घटना में घायल कुंदन ने बताया कि वह अपनी मां शांति देवी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को मुरहू से खूंटी आ रहे थे।

उसी क्रम में खूंटी की ओर से जा रही एक अल्टो कार ने इंडियन ऑयल डिपो के पास उनके वाहन को धक्का मार दिया। मौका देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

कुंदन कुमार और शांति देवी खतरे से बाहर

आसपास के लोगों की मदद से मां-बेटे के साथ आल्टो कार की ठोकर से घायल मुचिराय मुंडा (40) को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

मुचिराय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। वह खूंटी थाना क्षेत्र के बुदुडीह गांव का रहने वाला है। कुंदन कुमार और शांति देवी खतरे से बाहर हैं।

Share This Article