रांची DDC ने की UDID और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर समीक्षा बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विशाल सागर ने गुरुवार को सभी दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार, शहरी क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारी संबंधित सीडीपीओ एवं एलएस उपस्थित थे।

कार्य मे उप विकास आयुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया

बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने शहरी क्षेत्र के दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने की समीक्षा की।

शहरी क्षेत्र में जिन दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन चुका है उनका यूडीआईडी बनाने के कार्य मे उप विकास आयुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त की ओर से शहरी क्षेत्र में सर्वे कराकर दिव्यांगों को चिन्हित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर उनके यूडीआईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

Share This Article