हजारीबाग में पत्नी ने पति पर खौलता हुआ पानी डालकर की हत्या, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बेड पर सो रहे पति पर खौलता हुआ पानी डाल कर जान लेने वाली पत्नी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 22 अप्रैल की है।

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापो कला में बेड पर सो रहे पति एसएसबी के जवान हवलदार तिलेश्वर कुमार पर उसकी पत्नी बीणा देवी ने खौलता हुआ पानी डाल कर गंभीर रूप से घायल कर दी थी।

इलाज के दौरान रांची में 30 अप्रैल को तिलेश्वर कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्नी फरार हो गई थी।

90% शरीर बुरी तरह से झुलसा

आरोपी पत्नी को चतरा में बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है। बीणा देवी ने पुलिस के समक्ष अपराध जरूर कबूल किया पर अपराध करने का कारण नहीं बताई।

इस कारण पति पर खौलता हुआ गर्म पानी डालकर जान लेने की घटना का रहस्य नहीं खुल पाया।पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 114/22 के तहत मामला दर्ज है।

बता दें कि SSB के जवान नापो कला निवासी तिलेश्वर कुमार अपने गांव अपने बेटे की सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए आए थे।

22 अप्रैल को नींद में सो रहे तिलेश्वर कुमार के शरीर पर उसकी पत्नी बीणा देवी ने खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया था। जिससे तिलेश्वर का 90% शरीर बुरी तरह से झुलस गया था।

Share This Article