लोहरदगा SP आर रामकुमार ने उग्रवाद प्रभावित इलाकों का किया दौरा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: एसपी ने आर रामकुमार ने शुक्रवार को किसको थाना क्षेत्र अंतर्गत पाखर पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया।

साथ ही पखार पिकेट में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया गया एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मद्देनजर बंगलापाठ में बने बूथ का भौतिक निरीक्षण किया।

इसी क्रम में वह पखार के विभिन्न गांवों के लोगों से मिलकर उनलोगों की समस्या से रूबरू हुए।

विकास के लिए लोगों को जागरूक होना होगा

पुलिस निरीक्षक किसको अंचल एवं थाना प्रभारी किसको को सुरक्षा नियमों को पालन करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसपी ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक भी की।

मौके पर उन्होंने कहा कि विकास के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। उग्रवादियों को संरक्षण न दें। अपने बच्चों को निश्चित रूप से स्कूल भेजें।

Share This Article