खूंटी में उप विकास आयुक्त ने किया विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: उप विकास आयुक्त ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम स्ट्रांग रूम में जारी कार्यों का जायजा डीडीसी ने लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता व अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

कर्मियों का समयानुसार प्रशिक्षण देना सुनिश्चित हो

कोषांग निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मियों का समयानुसार प्रशिक्षण देना सुनिश्चित हो, ताकि जिला में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

मौके पर स्ट्रांग रूम में की जा रही व्यवस्था की जानकारी उन्होंने ली जरूरी दिशा निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी डीडसी ने कई निर्देश दिये।

उन्होंने वाहन कोषांग का निरीक्षण करने के क्रम में अधिकारियों से वाहन प्रवेश और निकासी आदि के संबंध में भी जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कमरों का जायजा लिया।

कमरे की मैपिंग के अनुसार चिह्नित स्ट्रांग रूम (वज्र गृह) में कितने बक्से रखे जायेंगे, प्रखंड वार मतदान बूथों की संख्या आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और जरूरी तैयारी का निर्देश दिया।

Share This Article