वैश्विक स्तर पर Covid-19 मामले हुए 8.07 करोड़ के पार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 8.07 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 17.6 लाख से अधिक हो गई हैं।

यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कुल वैश्विक संक्रमण के मामले और मृत्यु दर क्रमश: 80,751,164 और 1,764,215 है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित अमेरिका में 19,129,368 मामले और 333,110 मृत्यु दर्ज की गई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,187,850 मामलों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 147,622 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्टि मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,484,285), रूस (3,019,972), फ्रांस (2,616,510), ब्रिटेन (2,295,228), तुर्की (2,147,578), इटली (2,047,696), स्पेन (1,854,951), जर्मनी (1,658,637), कोलम्बिया (1,594,497), अर्जेंटीना (1,583,297), मेक्सिको (1,377,217), पोलैंड (1,257,799), ईरान (1,200,465), यूक्रेन (1,056,265), पेरू (1,005,546) और दक्षिण अफ्रीका (1,004,413) हैं।

वर्तमान में ब्राजील 191,139 मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (122,426), इटली (71,925), ब्रिटेन (70,860), फ्रांस (62,867), ईरान (54,693), रूस (54,080), स्पेन (49,824), अर्जेंटीना (42,650), कोलंबिया (42,171), पेरू (37,368), जर्मनी (30,033), पोलैंड (27,118), दक्षिण अफ्रीका (26,735) और इंडोनेशिया (21,237) हैं।

Share This Article