Latest NewsझारखंडJMM ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, ED के जरिए आदिवासी...

JMM ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, ED के जरिए आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने का लगाया आरोप

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कई झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर मुस्ताक आलम ने कहा कि आज भाजपा के नेतृत्व में एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अगर यह रवैया नहीं बदलती है तो पार्टी सड़क पर उतर कर भाजपा के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी।

मौके पर महुआ मांझी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो एक आदिवासी भी है, जिस तरह राज्य के विकास कर रहे हैं।

सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है

वह भाजपा नेताओं को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाने की साजिश रची जा रही है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पलटवार करते हुए झामुमो से पूछा है कि क्या यह विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए माइंस के खिलाफ था।

क्या यह विरोध प्रदर्शन इसलिए था क्योंकि हेमंत सरकार आज झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है।

उन्होंने बताया कि दरअसल यह विरोध प्रदर्शन झामुमो इसलिए कर रहा है, क्योंकि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...