लोहरदगा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बुधवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया। उन्होंने शहरी क्षेत्र के भठ्ठी ढलान एवं निंगनी गांव में छापामारी की।

शहरी क्षेत्र के भठ्ठी ढलान में सचिन कपिल प्रसाद एवं निगरानी में भूषण प्रसाद साहू के घर से 111 बोतल देशी विदेशी शराब जब्त किया।

छापामारी में शराब के दोनों अवैध कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लागातार अभियान जारी रहेगा।

Share This Article