जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora)के बरार इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस और सुरक्षा बल जुटे हुए हैं।

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी (Terrorist) छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Share This Article