टाटानगर रेलवे पार्किंग में मारपीट, एक घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) परिसर में एक बार फिर से पार्किंग में लगे ठेका कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है।

ठेका कर्मियों ने ड्रॉपिंग लाइन पर खड़े ऑटो चालक मुकुल सिंह को पार्किंग शुल्क नहीं देने पर मारा-पीटा। इसमें मुकुल सिंह घायल हो गया। एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

इतनी सी बात कहने पर ही उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया

ऑटो चालक सोनारी के कपाली बस्ती का रहने वाला है। उसने बताया कि वह सवारी लेकर स्टशन गया था। वह सवारियों को ड्रॉपिंग लाइन में उतारने लगा।

इसी बीच पार्किंग वाले आए और उससे पार्किंग शुल्क मांगने लगे। जब उसने कहा कि उसने ड्रॉपिंग लाइन में ऑटो खड़ी की है और वह ड्रॉपिंग लाइन से ही बाहर चला जायेगा तो वो शुल्क क्यों दे। इतनी सी बात कहने पर ही उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया।

Share This Article