Homeझारखंडपंचायत चुनाव : रांची में ड्यूटी से लौट रहे तीन लोगों की...

पंचायत चुनाव : रांची में ड्यूटी से लौट रहे तीन लोगों की दुर्घटना में मौत, एक घायल

spot_img

रांची: पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के तीसरे चरण का मतदान करा कर लौट रहे सीसीएल एनके एरिया के दो सीसीएल कर्मचारी सहित एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जबकि इस घटना में बोलेरो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। दुर्घटना बुढ़मू राय मुख्य मार्ग के मक्का पुल के पास घटी।

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी चार लोग चुनाव ड्यूटी संपन्न करा कर खलारी के मानकी कॉलोनी से लौट रहे थे।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

इसी दौरान बुढ़मू राय मुख्य मार्ग के मक्का पुल के पास बारिश की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इससे बोलेरो पेड़ से टकरा गई।

घटना में तीन की मौत हो गयी। मृतकों में चूरी परियोजना के सीसीएल कर्मी सावना उरांव, परमीत मुंडा और उनका बेटा सूरज मुंडा शामिल हैं जबकि बबलू गंझू घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों और क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले आई। बुधवार अहले सुबह ही मृतक के परिजन बुढ़मू थाना पहुंचे।

बुढ़मू थाना बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...