Latest Newsझारखंडझारखंड के तीन खिलाड़ियों का आयरलैंड के डबलिन दौरे के लिए हुआ...

झारखंड के तीन खिलाड़ियों का आयरलैंड के डबलिन दौरे के लिए हुआ चयन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आयरलैंड के डबलिन दौरे के लिए जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम(Junior Indian Women’s Hockey Team) में झारखंड के तीन खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। इनमें ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे शामिल हैं।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य है।

दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे पहली बार जूनियर भारतीय टीम में चयनित हुई हैं। तीनों ही खिलाड़ी झारखंड के सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं।

उन्होंने बताया कि हॉकी इंडिया ने आज आगामी यूनिफर अंडर-23(Unifer Under-23), पांच नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की, जो 19 जून से 26 जून तक डबलिन, आयरलैंड में आयोजित की जाएगी।

20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी। 20 सदस्यीय जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा जिला के तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग भी चयनित किए है।

सिमडेगा जिला के करतागुडी की रहने वाली दीपिका सोरेंग जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में पहली बार सुनी गई है तथा सिमडेगा जिला के ही बड़की छापर की रहने वाली और ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे भी पहली बार जूनियर भारतीय महिला टीम में चयनित किया गया है।

जहां ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड जबकि महिमा टेटे डिफेंडर है।उन्होंने बताया कि भारत अपना पहला मैच 19 जून को मेजबान आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। उसके बाद 20 जून को नीदरलैंड के खिलाफ अपना मैच खेलेगा।

तीसरा मैच 22 जून को यूक्रेन के खिलाफ

तीसरा मैच 22 जून को यूक्रेन के खिलाफ और 23 जून को यूएसए से होगा। राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, शीर्ष दो टीमें 26 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन कांस्य पदक प्ले-ऑफ मैच खेलेंगी।

जूनियर भारतीय महिला हॉकी की टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर Hockey Jharkhand के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी झारखंड के पदाधिकारी, झारखंड सरकार एवम खेल विभाग के प्रशिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं जिसका परिणाम है आज भारतीय हॉकी टीम में भी हमारे राज्य के खिलाड़ी लगातार चुने जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...