सांसद संजय सेठ की पहल पर दिव्यांगों को केंद्र सरकार ने दिया नया साल का तोहफा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सांसद संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दिव्यांग भाई-बहनों के लिए केंद्र सरकार से ट्राय साइकल, व्हील चेयर, कृतिम अंग सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी।

उसके आलोक में केंद्र सरकार ने दिव्यांग भाई-बहनों को केन्द्र सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा कुल 69.47 लाख रुपये का उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

जिसमें रांची में 30 दिसम्बर को रांची जिला स्कूल मे 278 लाभुक, अनगडा में 31 दिसम्बर को अनगडा प्रखंड कार्यालय में 111 लाभुक, नगड़ी में दो जनवरी को 173 लाभुक, खलारी में तीन जनवरी को खलारी प्रखंड कार्यालय में 93 लाभुक कुल 655 लाभुक, के बीच ट्राय साइकिल, विल चेयर, कृतिम अंग सहित अन्य उपकरण का वितरण किया जाएगा।

सांसद सेठ ने मंगलवार को केंद्र सरकार के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे हमारे दिव्यांग भाई बहन को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।

Share This Article