राजद ने कहा- हेमंत सरकार ने एक साल में किया ऐतिहासिक काम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर उसके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।

कोविड-19 से निपटने में जहां देश के बहुत से राज्य असफल रहे वहीं झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों और छात्र छात्राओं को को बस ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम से घर तक पहुंचाने का काम किया है।

सभी मजदूरों को उसके घर में ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

पूर्वर्ती रघुवर सरकार ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया था। उन्होंने झारखंड के खजाने को खाली कर राज्य को कंगाल बना दिया था।

बिजली सहित कई तरह के बकाए झारखंड के ऊपर थे, इसके बावजूद हेमंत सरकार ने पिछले एक वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर किसानों की कर्ज माफी कर महागठबंधन सरकार के वादे को पूरा किया है।

आज सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी, सड़क, आवास सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं के लिए नए सिरे से झारखंड को गढ़ने का काम कर रही है।

विपरीत परिस्थिति में भी सरकार की उपलब्धियों को विपक्ष पचा नहीं पा रही है।

इसलिए लगातार विपक्षी दल अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Share This Article