लातेहार में शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

ऐसी ही एक घटना लातेहार प्रखंड के अंतर्गत बिजरा ग्राम (Bijra Village) में रविवार को घटी। जहां महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल महिला सिमराही नाले के पास शौच के लिए गई थी। उसी समय बिजरा निवासी मुमताज मियां नाला के पास पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आवेदन दर्ज कराकर न्याय की मांग की

जब महिला ने शोर मचाने लगी तो आस-पास के लोग वहां पहुंचने लगे तभी आरोपी घटनास्थल (the scene) से भाग निकला।

इस घटना के पश्चात पीड़िता ने थाने में मुमताज मियां के खिलाफ आवेदन दर्ज कराकर न्याय की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि अनुसंधान जारी है। आरोपी (Accused) को जल्दी गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

Share This Article