Homeझारखंडमांडर विधानसभा उपचुनाव : प्रत्याशी के नाम पर भाजपा ने किया मंथन

मांडर विधानसभा उपचुनाव : प्रत्याशी के नाम पर भाजपा ने किया मंथन

spot_img

रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान संभावित नामों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए चुनाव समिति के सदस्य राकेश प्रसाद (Rakesh Prasad) ने बताया कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में संभावित पांच-छह उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई।

केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार की घोषणा करेगी

चर्चा के बाद चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को नामों की अनुशंसा के लिए अधिकृत कर दिया, जो की चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को संभावित नामों की अनुशंसा करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

प्रदेश चुनाव समिति (State election committee) की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, सांसद विद्युत वरन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...