Homeविदेशकितने होंगे नरसंहार, बंदूक पर कड़े कानून का समय: बाइडेन

कितने होंगे नरसंहार, बंदूक पर कड़े कानून का समय: बाइडेन

spot_img

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने लगातार बंदूकों से हो रहे हमले पर राष्ट्र के नाम संबोधन में संसद से बंदूक नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने सांसदों से देश में एक के बाद एक गोलीबारी (Firing) की घटनाओं के मद्देनजर हथियारों की बिक्री की सीमा लागू करने पर विचार करने को कहा।

व्हाइट हाउस में दिए अपने संबोधन में बाइडेन ने पिछले हमलों के बाद इस तरह के प्रयास विफल करने के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) पर सख्त बंदूक कानून लागू करने का दबाव बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आखिर हम और कितने नरसंहार देखने चाहते हैं।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते टेक्सास के उवाल्दे में एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी में 18 वर्षीय हमलावर ने 19 छात्रों और दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हम सभी टुलसा के लोगों को अपने दिलों में बनाए रखेंगे

वहीं, बुधवार को ओकलाहोम के टुलसा में एक बंदूकधारी ने एक अस्पताल में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।

राष्ट्रपति के संबोधन से पहले प्रेस सचिव केरिन जीन पियरे (Kerin Jean Pierre) ने कहा कि कुछ दिन पहले उवाल्दे, टुलसा और बफैलो में जो घटना हुई, उसे देखते हुए बाइडन बंदूक हिंसा रूपी महामारी की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत का फिर से आह्वान करेंगे।

इससे पूर्व, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ओकलाहोमा गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा, हम सभी टुलसा के लोगों को अपने दिलों में बनाए रखेंगे, लेकिन हम व्यावहारिक बंदूक सुरक्षा कानूनों को पारित करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं।

spot_img

Latest articles

आयुर्वेद का चमत्कार! सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाएं, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ

Lifestyle News: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुयान की दो टूक, साहसी जजों से ही बचेगा संविधान

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस उज्ज्वल भुयान (Justice Ujjal Bhuyan)...

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

खबरें और भी हैं...