आलाकमान से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल का होगा निर्णय: येदियुरप्पा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि आलाकमान से चर्चा के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल का निर्णय लिया जायेगा।

बिहार में सरकार बनाने की कवायद कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार में थोड़ी देरी हो सकती है। वह दिल्ली जाने वाले थे लेकिन बिहार के घटनाक्रम के कारण इसमें देरी हुई।

पत्रकारों से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हालांकि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। चूंकि राष्ट्रीय नेता बिहार सरकार के गठन में व्यस्त हैं इसलिए मुझे लगता है कि वे चाहते हैं कि मैं इसके बाद आऊं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल के लिए अंतिम फैसला करेगा।

वह आलाकमान से फोन पर विस्तार या फेरबदल के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चार तथा हाल ही उपचुनाव में आरआर नगर से भारी मतों से जीते मुनिरत्ना सहित कई अन्य विधायक भी मंत्री पद के इच्छुक हैं।

Share This Article