Khelo India Youth Games : कुश्ती में झारखंड के अजीत कुमार मुंडा ने जीता कांस्य पदक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) में कुश्ती में झारखंड के लिए अजीत कुमार मुंडा ने पहला पदक (कांस्य) जीता है।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड के अजीत कुमार मुंडा ने इतिहास रचा है। हरियाणा के पंचकूला में चार से 13 जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के अजीत कुमार मुंडा ने कुश्ती में पहला मेडल दिलाते हुए झारखंड की झोली में कांस्य पदक (Bronze medal) डाला है।

अजीत कुमार मुंडा (Ajit Kumar Munda) के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, अभिभावक के रवि कुमार, विजय शंकर सिंह आदि ने बधाई दी है।

Share This Article