दुमका में युवक ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका:  जिले के गोपीकांदर ब्लॉक कैम्पस में एक 30 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी (Suicide) कर ली। उसकी पहचान मनोज लाल के रूप में हुई है।

मनोज और उनके बाकी तीन भाई और मां ब्लॉक कैम्पस (Block Campus) में ही बने क्वार्टर में रह रहे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग में कार्यरत थे।

मनोज ने आत्महत्या की

जानकारी के मुताबिक मनोज (Manoj) का विवाह पिछले पांच वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद ही दोनों में तलाक हो गया था। बताया जाता है कि तब से मनोज अपने मां और भाइयों के साथ ही रहता था।

थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम (Post mortem) कर परिजन को सौंप दिया गया है।

मनोज ने आत्महत्या की है। मनोज ने अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलकर अपनी जान दी है।

Share This Article