Latest Newsझारखंडपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को अदालत से मिली बड़ी राहत

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को अदालत से मिली बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित कदमा थाने की हाजत से अपने समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को फरार कराने के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा अन्य भाजपा नेताओं को चाईबासा स्थित MP-MLA विशेष अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया।

कोर्ट (Court) ने इस मामले में चली गवाही के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विशेष अदालत ने अपने फैसले में साक्ष्य के अभाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ-साथ आरोपी बनाए गए सभी नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया।

क्या था मामला

यह मामला 24 अप्रैल 2007 का है। कदमा थाना पुलिस ने मंदिर की चहारदीवारी विवाद प्रकरण (Boundary wall dispute case) में भाजपा कदमा मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उमेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजेश सिंह राजकुमार राय को पुलिस ने हाजत में बंद कर दिया था।

उसी दिन शाम 6.15 बजे रघुवर दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ कदमा थाना से पांचों आरोपियों को निकाल ले गए।

इस घटना को लेकर उनके खिलाफ कदमा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) की गई थी।

जांच में पुलिस रघुवर दास के खिलाफ आरोपियों को फरार कराने का कोई ठोस साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश नहीं कर सकी।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...