सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस : पंजाब पुलिस ने मांगा लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड की मांग की है।

ट्रांजिट रिमांड की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।आज दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस को अगर इस मामले में बिश्नोई से पूछताछ की जरूरत है तो वो दिल्ली में ही गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करे।

10 जून को कोर्ट ने बिश्नोई को हिरासत में भेज दिया था

आज लॉरेंस की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे कोर्ट में पेश किया। 10 जून को कोर्ट ने बिश्नोई को आज तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

बिश्नोई का नाम पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है। बिश्नोई ने पंजाब पुलिस से एनकाउंटर (Encounter) की आशंका जताते हुए पटियाला हाउस कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन याचिका खारिज कर दी गई।

Share This Article