रांची भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में RAF के जवान तैनात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP Office) पर हमले की आशंका जताई गई है।

इसे लेकर रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) और जिला पुलिस के 100 से अधिक जवानों को पार्टी कार्यालय के सामने तैनात किया गया है।

हमले की भी आशंका

पुलिस ने भाजपा कार्यालय को बैरिकेडिंग कर घेर दिया है। अरगोड़ा CO और थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद है।

CO अरविंद कुमार ओझा (Arvind Kumar Ojha) ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि आज अग्निवीर स्कीम को लेकर भाजपा कार्यालय के समीप छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं।

हमले की भी आशंका है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त किया गया है।

Share This Article