Latest NewsUncategorizedउदयपुर हत्याकांड के पीछे आतंकी संगठन : CM बोम्मई

उदयपुर हत्याकांड के पीछे आतंकी संगठन : CM बोम्मई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने गुरुवार को कहा कि उदयपुर में हुई अमानवीय और नृशंस हत्या न केवल व्यक्तियों की हरकत थी, बल्कि इसमें आतंकवादी संगठन भी शामिल हैं।

बोम्मई ने यहां मीडियाकर्मियों (media persons) से बात करते हुए कहा, यह एक आतंकी कार्य है। इसके पीछे एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय साजिश है। इसे उजागर करने और दोषियों को फांसी देने की जरूरत है।

राजस्थान सरकार को पूरी जांच करनी चाहिए और इस जघन्य कृत्य के लिए अपराधियों को दंडित करना चाहिए।

हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया

28 जून को एक वीभत्स घटना में, उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर स्थित उनकी दुकान के अंदर दिनदहाड़े हत्या (MURDER) कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर समर्थन दिया था, जिसका बदला लेने के लिए यह हत्या की गई। बाद में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) को यह पता लगाने के लिए स्थानांतरित कर दिया कि क्या इस मामले में कोई टेरर एंगल तो नहीं है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...