कन्हैया के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को कोल्हान बंद बुलाएगी कांग्रेस: मधु कोड़ा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आदित्यपुर में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों (Political parties) ने मोर्चा खोल दिया है।

इसी क्रम में रविवार को आदित्यपुर स्थित PHED गेस्ट हाउस में दो घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा (Madhu Koda) ने पदयात्रा की।

राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा

मधु कोड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कन्हैया (Kanhaiya) के हत्यारों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है।

निर्णय लिया गया कि 48 घंटे और समय दिया जाएष अगर इस दौरान भी कोई रिजल्ट नहीं निकलता है तो कांग्रेस पार्टी (Congress Party) बुधवार को कोल्हान बंद बुलाएगी। इसके बाद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

उनके साथ जिलाध्यक्ष (District President) छोटेराय किस्कु, नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी, प्रदेश के नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।

Share This Article