स्कूटी से ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहा युवक गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिमडेगा में स्कूटी से ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई तेज की गई

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brown Sugar Arrest Jharkhand: सिमडेगा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर घूम-घूमकर शहर में नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास एक युवक स्कूटी से घूमते हुए ब्राउन शुगर बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सलडेगा निवासी **विवेक साहु** के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे 7 पुड़ियों में पैक किया गया था।

दो मोबाइल और स्कूटी भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गुमला के टावर चौक इलाके के एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा में लाता था और यहां बेचता था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।