विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी के घर छापा, आधार कार्ड से लेकर 89 डेबिट कार्ड तक बरामद

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी के घर पुलिस छापेमारी में 89 डेबिट कार्ड, आधार और बैंक दस्तावेज बरामद, आरोपी फरार, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh crime news : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 08/26 का आरोपी मजिदन खान अपने घर पहुंचा है और फर्जी गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सपन महथा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से विभिन्न लोगों के नाम पर कई दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री जब्त की। बरामद सामानों में शामिल हैं

* 35 आधार कार्ड
* 28 वोटर आईडी कार्ड
* 89 डेबिट कार्ड
* 8 पैन कार्ड
* 39 बैंक पासबुक
* 7 चेकबुक
* 3 सिम कार्ड
* 2 लैपटॉप
* 2 डोंगल
* 2 मोबाइल फोन

फर्जी खातों और लेनदेन में इस्तेमाल की आशंका

पुलिस के अनुसार जब्त दस्तावेजों और बैंकिंग सामग्री का उपयोग कथित रूप से फर्जी बैंक खाते खोलने और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में किया जाता था। अब इन सभी सामानों की तकनीकी और दस्तावेजी जांच की जा रही है।

आरोपी फरार, तलाश जारी

छापेमारी के दौरान आरोपी मजिदन खान फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कितने लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।