Homeझारखंडझारखंड : पूछताछ के लिए थाना लाए गए अब्दुल ने फांसी लगाकर...

झारखंड : पूछताछ के लिए थाना लाए गए अब्दुल ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: नगर थाना (Nagar Police Station) में किसी मामले में पूछताछ के लिए लाए गए एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी।

इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, घटना का पता चलने पर SDPO पाकुड़ अजीत विमल थाना पहुंचे हैं।

SDPO के अनुसार पूरी घटना की जानकारी मृतक के परिजन सहित बंगाल पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिस्थिति में अब्दुल ने फांसी लगायी इसकी जांच की जा रही है।

अब्दुल बारी को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था

जानकारी के अनुसार पाकुड़ नगर थाना में बीते 20 जून को बड़ी अलीगंज के सज्जाद नामक युवक का अपहरण हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अन्तरदीपा गांव निवासी 39 वर्षीय अब्दुल बारी को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था।

अब्दुल ने अपहरण में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उसे जेल भेजने के लिए हाजत में रखा गया था लेकिन देर रात उसने शर्ट का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...