झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 102 नए मामले

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कोरोना के 468 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 156 केस सक्रिय है।

शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 11 जिले से कोरोना के 102 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार बोकारो से नौ, देवघर से 11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 19, गोड्डा से सात , हजारीबाग से नौ, कोडरमा से एक,लातेहार से दो, रामगढ़ से एक, रांची से 39 , सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Total Corona Patients In The State) की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 384 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share This Article