लातेहार में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान नदी के पास रांची -पलामू मुख्य पथ (Ranchi-Palamu Main Road) पर गुरुवार की रात करीब एक बजे अनियंत्रित होकर मारुति वैन पेड़ से जा टकराई। इस घटना में वाहन चालक की मौत (Death) हो गई।

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। लेकिन बताया गया कि मृतक तीसीबार विश्रामपुर पलामू का रहने वाला था। वहीं घायल विभा देवी और विकास सिंह दोनों तीसीबार विश्रामपुर पलामू का रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार मारुति वैन रांची से मेदिनीनगर (Ranchi to Medininagar) की ओर जा रही थी। इसी बीच वैन दोमुहान के पास असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरायी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक की घटनास्थल पर ही मौत  हो गई।

इधर सड़क से गुजरने वाले एक वाहन के चालक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article