उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शिंजो आबे के निधन पर जताया दुख

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख जताते हुए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे के निधन (Former Prime Minister Shri Shinzo Abe passes away) से दुखी हूं।

श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार के सदस्यों और जापान के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

जयशंकर ने कहा- व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने आबे के निधन पर कहा कि वे इस खबर से दुखी हैं। एक वरिष्ठ राजनेता और लोकप्रिय नेता आबे को भारत-जापान संबंधों के स्तंभ के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने कहा कि आज का दिन जापान, भारत, दुनिया और उनके लिए व्यक्तिगत रूप से एक दुखद दिन है। उनकी शिंजो आबे से जुड़ी 25 वर्षों की यादें हैं। उन्हें व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

Share This Article