Ranchi : पूजा कुमारी बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा (All India Mahila Congress President Neta D’Souza) के अनुमोदन के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पूजा कुमारी को प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव पद पर मनोनीत किया है।

गुंजन सिंह  ने पूजा कुमारी (Pooja Kumari) पर आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत बनाते हुए महिला कांग्रेस को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से और अधिक बढ़ायेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।

महिलाओं ने दी बधाई

पूजा कुमारी (Pooja Kumari) ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने मुझे बहुत बडी जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए हृदय आभार व्यक्त करती हूं।

उनके उम्मीदों पर मैं खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। पूजा कुमारी के मनोनयन पर पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, शहनाज खातून, सीमा साहु, अम्बरीन मंजर, अनीता सिन्हा आदि महिलाओं ने बधाई दी है।

Share This Article