Homeझारखंडक्या बदल जाएगा जामताड़ा के अल्पसंख्यक बहुल बच्चों के स्कूल में साप्ताहिक...

क्या बदल जाएगा जामताड़ा के अल्पसंख्यक बहुल बच्चों के स्कूल में साप्ताहिक अवकाश ?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड के जामताड़ा जिले के मुस्लिम विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश (weekly off) के मामले में जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी (Congress MLA Irfan Ansari) ने कहा कि जहां पर पूरी तरह से अल्पसंख्यक बच्चे हैं वहां यह नियम पहले से चला रहा है।

कहा-उर्दू स्कूलों में आज भी शुक्रवार की छुट्टी के बदले रविवार को पढ़ाई होती है

उन्होंने कहा कि उर्दू स्कूलों में आज भी शुक्रवार को छुट्टी होती है। इसके बदले रविवार को पढ़ाई होती है। यह पहले से होता है।

इसमें मनमानी किस बात की है? विधायक ने कहा कि शुक्रवार को इसलिए छुट्टी मिलती है कि उस दिन बच्चे नमाज पढ़ते हैं। साथ ही कहा कि शिक्षा को धर्म से जोड़ा नहीं जाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने इस मसले को लेकर आज बुलाई है बैठक

उधर, इस मसले को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) ने रविवार की शाम अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। इसमें जामताड़ा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और ब्लाक लेवल के अधिकारियों को भी तलब किया है। बैठक में सभी अधिकारियों को उन स्कूलों से जुड़ी रिपोर्ट लेकर हाजिर होने को कहा गया है।

जामताड़ा के 100 सरकारी स्कूलों में अधिक संख्या में पढ़ते हैं मुस्लिम बच्चे

उल्लेखनीय है कि झारखंड के जामताड़ा में लगभग 100 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां मुस्लिम बच्चे अधिक संख्या में पढ़ते हैं। इन स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है।

क्योंकि, जुमे के दिन न तो शिक्षक आते हैं और न ही बच्चे। स्थानीय लोगों ने स्कूलों में अपने मुताबिक छुट्टी का दिन तय कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों (Headmaster and Teachers) पर दबाव बनाकर कथित तौर पर शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी घोषित करवाई है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...