Homeझारखंडझारखंड : स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु ने रायफल लेकर सड़क...

झारखंड : स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु ने रायफल लेकर सड़क पर हंगामा मचाया…जानें क्या है इसकी वजह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : पृथक झारखंड राज्य आंदोलन (Jharkhand State Movement) के जनक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक संस्थापक स्व विनोद बिहारी महतो की दो पौत्रवधु संपति विवाद को लेकर आमने-सामने हो गई हैं।

सोमवार को उनकी एक पौत्रवधु विनीता सिंह उसी विवाद को लेकर हाथ में रायफल लेकर सड़क पर उतर गई और जमकर हंगामा मचाया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विनीता सिंह (Vinita Singh) के एक स्टाफ की पिटाई भी कर डाली। झारखंड की राजनीति में कभी रसूख रखने वाला परिवार आज संपति विवाद को लेकर सड़क पर तमाशा बन चुका है।

झारखंड : स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु ने रायफल लेकर सड़क पर हंगामा मचाया...जानें क्या है इसकी वजह

हाथ में राइफल देख कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था

सोमवार सुबह स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु विनीता सिंह अपने कुछ समर्थक व स्टाफ के साथ अचानक विनोद नगर में अपने हाथ में राइफल लेकर पहुंच गई।

वह मुहल्ले वालों को राइफल लेकर डराने लगीं। मुहल्ले वालों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगीं। विनीता सिंह के उग्र रूप को देख मोहल्ले के लोग डर गए।

राइफल के कारण कोई भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। विनीता सिंह काफी गुस्से में थी।

झारखंड : स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु ने रायफल लेकर सड़क पर हंगामा मचाया...जानें क्या है इसकी वजह

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

मामले को हद से बढ़ता देख विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय (Staff Dilip Pandey) को मोहल्ले वालों ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद विनीता सिंह अपने घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गईं, वहीं विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय ने कहा कि उनके मालिक का जमीन, संपति को हड़प लिया गया है।

वह उनके एकमात्र स्टाफ है। उसे किसी से कोई लेना-देना नही है। सोमा महतो जो स्व. विनोद बिहार महतो की दूसरी पौत्रवधु हैं, उनके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की है।

झारखंड : स्व. विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु ने रायफल लेकर सड़क पर हंगामा मचाया...जानें क्या है इसकी वजह

मोहल्ले के लोग विनीता सिंह के व्यवहार से हैं परेशान

इस मामले में मोहल्ले वालों का कहना है कि विनीता सिंह (Vinita Singh) का संपति को लेकर सोमा महतो से विवाद चल रहा है। विनीता सिंह का व्यवहार बहुत खराब है।

आये दिन वह लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू रहती है। आज राइफल लेकर अपने कुछ समर्थक के साथ पहुंच गईं। बीच-बचाव में उसके स्टाफ के साथ मारपीट हुई है। मोहल्ले में किसी से विनीता सिंह की नहीं बनती है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...