रांची के St. Xavier’s College की ग्रेडिंग गिरी, A से B में हुआ शामिल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः झारखंड में शिक्षा जगत में बड़े नाम से जाना जाने वाले संत जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College) का नैक ग्रेडिंग (NAAC Grading) धमाड़ हो गया है।

बता दें कि यह कॉलेज ऑटोनोमस (College Autonomous) का दर्जा प्राप्त है। नौ साल पहले ही इस कॉलेज को नैक से ए ग्रेड प्राप्त हुआ था।

लेकिन इस बार इस कॉलेज की ग्रेडिंग नीचे गिर गई है और इसे B+ ग्रेड मिला है। नैक द्वारा निरीक्षण करने के बाद इस वर्ष झारखंड के कई संस्थानों का ग्रेडिंग जारी किया गया है।

2005 में कॉलेज को ऑटोनोमस (Autonomous) का दर्जा मिलने के बाद वर्ष 2006 से ही इस कॉलेज को UGC द्वारा कॉलेज विथ पोटेंसियल फॉर एक्सीलेंस (College with Potential for Excellence) का भी दर्जा मिला हुआ है।

पटमदा डिग्री कॉलेज जमशेदपुर को B ग्रेड

इसके अलावा गौतम बुद्धा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (Gautam Buddha Teachers Training College) हजारीबाग और पटमदा डिग्री कॉलेज (Patamda Degree College) जमशेदपुर को B ग्रेड मिला है।

धनबाद स्थित गुरुनानक कॉलेज (Guru Nanak College) अपने ग्रेड को लेकर अपील में गया था, लेकिन नैक द्वारा इसके ग्रेड में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। कॉलेज को B ग्रेड ही मिला। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया को भी बी ग्रेड मिला है।

2023 तक नैक से मान्यता लेना जरूरी

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत अब उन्हीं विवि व कॉलेजों को केंद्रीय राशि मिलेगी, जिन्हें नैक (NAAC) से मान्यता मिली होगी।

झारखंड उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी विवि, कॉलेजों व संस्थानों को वर्ष 2023 तक नैक से मान्यता ले लेने का निर्देश दिया है।

झारखंड में लगभग 60 प्रतिशत शिक्षण संस्थान को नैक से मान्यता नहीं मिली है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मान्यता नहीं रहने पर ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया जायेगा।

Share This Article