IAS पूजा सिंघल मामला : CA सुमन ने याचिका दाखिल की

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची: निलंबित IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले में गिरफ्तार सीए सुमन कुमार (CA Suman Kumar) ने न्यायिक हिरासत में रखे जाने के खिलाफ ED के विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

अपनी याचिका में सुमन कुमार की ओर से कहा गया है कि ED की ओर से पीसी (प्रोसीक्यूशन कंप्लेन) दाखिल किए जाने के बाद भी उनके खिलाफ संज्ञान नहीं लिया गया है, इसलिए उन्हें कस्टडी से रिलीज किया जाना चाहिए। सुमन की याचिका पर ED कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।

सुमन ने 309 (2) के तहत याचिका दायर की

सुनवाई के दौरान ED ने सुमन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट (Court) से एक दिन का समय देने का आग्रह किया, इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

अब ED अपना जवाब दाखिल करेगी, उसके बाद सुमन की पिटिशन (Suman’s petition) पर सुनवाई होगी। सुमन ने 309 (2) के तहत याचिका दायर की है।

उल्लेखनीय है कि ED ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी करके 19.31 करोड़ रूपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।

Share This Article