Homeबिहारबिहार में व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी देने...

बिहार में व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल से पुलिस ने व्हाट्सएप (Whatsapp) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपित युवक का नाम मोहन यादव है। वह मूलत: दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के बहोरवा गांव का निवासी है। आरोपित केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) से नाराज था।

एसडीपीओ झंझारपुर आशीष आनंद ने इस संबंध में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित युवक ने एग्जाम पेंडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12 जुलाई को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सहरसा पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई

इसमें उसने लिखा था ‘कल प्रधानमंत्री को गोली मार देना, या तो एग्जाम लो नहीं तो जान से जाओगे।’ उन्होंने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक अग्निपथ योजना से नाराज था।

व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सहरसा का रहने वाला है। सहरसा पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित के व्हाट्सएप नंबर से पोस्ट वायरल (Viral Post From Whatsapp Number) होने पर आरएस ओपी के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार को साइबर सेल से जानकारी मिली।

भाजपा नेताओं और दफ्तरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया

आरोपित का लोकेशन एक क्लीनिक के पास का मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार समेत कई राज्यों में पिछले महीने अग्निपथ योजना को लेकर जमकर बवाल हुआ था।

आक्रोशित युवाओं (Angry Youth) ने कई जगहों पर ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की थी। इस दौरान भाजपा नेताओं और दफ्तरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...