Latest NewsUncategorizedरुपया आठ पैसे सुधरकर 79.91 प्रति Dollar पर पहुंचा

रुपया आठ पैसे सुधरकर 79.91 प्रति Dollar पर पहुंचा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: विदेशों में डॉलर (Dollar) के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में भारी लिवाली होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 79.91 (अस्थायी) रुपये पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors) की तरफ से विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने से भी रुपये की तेजी को बल मिला।

बृहस्पतिवार को 79.99 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.95 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 79.82 के उच्चतम तथा 79.96 रुपये के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह बृहस्पतिवार को 79.99 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 108.43 अंक रह गया।

घरेलू शेयर बाजारों में BSE Sensex 344.63 अंक लुढ़ककर 53,760.78 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...