लोहरदगा में प्रेम-प्रसंग में युवक की पिटाई के बाद लगातार माहौल तनावपूर्ण, पुलिस कर रही कैंप

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: पिछले तीन दिनों से जिले के फुलसुरी गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच लोग समय व्यतीत करने को विवश हैं। पुलिस भी पिछले तीन दिन से परेशान हैं और दिनरात कैंप कर रही है।

बता दें कि प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में युवक की पिटाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

हालांकि दुष्कर्म (Rape) के आरोपी शिवरतन महतो व युवक को जान से मारने के आरोपी हफेरूल खान के पुत्र को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। वहीं, गांव में आला अधिकारियों ने जाकर पुलिस से हालात का जायजा लिया।

पुत्र को अगवा करने का लगाया था आरोप

बताया जाता है कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के फुलसुरी गांव में प्रेम-प्रसंग (Love-Affairs) मामले को लेकर लड़की पक्ष के एक दर्जन ग्रामीणों ने युवक शिवरतन महतो की रस्सी से बांध कर पिटाई कर रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाते हुए इलाज के लिए रांची रिम्स (Ranchi Rims) भेजे थे।

मामले में तब नया मोड़ आ गया था, जब युवती ने युवक पर अगवा करते हुए दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज कराया था तथा पिटाई से घायल युवक के पिता के गजरू महतो ने गांव के 13 ग्रामीणों पर अपने पुत्र का घर से अगवा करते हुए जान से मारने की नीयत से रस्सी से बांधते हुए पिटाई करने करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।

छापेमारी कर शिवरतन को पुलिस ने दबोचा था

पुलिस ने छापामारी करते हुए युवती को अगवा करते हुए दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में युवक शिवरतन महतो को गिरफ्तार किया।

दूसरी तरफ युवक शिवरतन महतो को अगवा करते हुए जान से मारने के आरोप में आबिद खान को गिरफ्तार किया। BDO मनोरंजन कुमार ने बताया कि फुलसुरी गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

बता दें कि इस घटना के बाद अभी लोग डरे सहमे हैं। हालांकि पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। ऐसे में उपद्रवी तत्व भी डरे हुए हैं।

Share This Article