मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले संसदीय कार्य मंत्री

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधान सभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री Hemant Soren से संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) सहित कई अधिकारियों ने मुलाकात की।

मंत्री ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत की।

इसके अलावा मुलाकात करने वालों में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह , मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल,डीजीपी नीरज सिन्हा शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री को Bouquet देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट की

इसके पहले झारखंड विधान सभा (Jharkhand Legislative Assembly) के मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले झारखंड विधान सभा स्थित अध्यक्ष कक्ष में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट की।

Share This Article