SDO कोर्ट के नोटिस से नाराज वकील, 4 से 6 अगस्त तक चरणबद्ध हड़ताल का ऐलान

एसडीओ कोर्ट द्वारा 35 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन ने 4 से 6 अगस्त तक चरणबद्ध हड़ताल और न्यायिक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एसडीओ कोर्ट की ओर से 35 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) ने 4 से 6 अगस्त तक चरणबद्ध हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को आयोजित आम सभा (जीबी) की बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आंदोलन की रूपरेखा तय की।

बैठक में तय किया गया कि 4 अगस्त को अधिवक्ता केवल एक्जीक्यूटिव कोर्ट का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। वहीं 5 अगस्त को सिविल और एक्जीक्यूटिव दोनों कोर्ट में कोई न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। 6 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे शोक सभा आयोजित होगी, जिसके बाद पूरे दिन अधिवक्ता किसी भी न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। शोक सभा के बाद आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बैठक भी बुलाई जाएगी।

बार एसोसिएशन ने यह भी साफ किया कि एडहॉक कमेटी के फैसले का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिवक्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने और कमेटी के निर्णय का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है।

जीबी की बैठक में एडहॉक कमेटी के सदस्य शंभु प्रसाद अग्रवाल, संजय विद्रोही और मुकेश कुमार केसरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।