तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में कांवड़ियों को भोजन परोसा और रुद्राभिषेक में शामिल होकर सेवा का संदेश दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से संचालित सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और शिविर में आयोजित रुद्राभिषेक में भी भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

सोमवार सुबह से ही शिविर में कांवड़ियों की भारी आवाजाही रही। सेवा शिविर में तैनात स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। कांवड़ियों को चाय, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया गया। सेवा कार्यों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से होता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

विधायक सरयू राय ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सावन में कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा करना भगवान शिव की आराधना के समान है। उन्होंने स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना की भी प्रशंसा की।

शिविर में पहुंचे अनेक कांवड़ियों ने बोल बम सेवा ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर लंबी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।