रांची के नए सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला पदभार, जानें फिर क्या कहा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सिविल सर्जन कार्यालय रांची में सोमवार को डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने नए सिविल सर्जन के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर आयोजित एक समारोह में निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को चिकित्सकों, पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विदाई दी गई।पदभार संभालते ही डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल को याद किया और मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और सामूहिक प्रयासों की बदौलत ही जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन हो सका। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, डीआरसीएचओ डॉ. असीम मांझी, डीटीओ डॉ. एस बास्की, डॉ. प्रभावती समेत कई जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. प्रभात कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए सिविल सर्जन का स्वागत किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।