देश में 24 घंटे में 17,135 नए संक्रमित, 27 मरीजों की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में Corona वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में Corona के 17,135 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में Corona महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 19,823 है। जबकि इससे 27 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में Corona Virus से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 34 लाख 03 हजार 610 हो गई है।

अबतक कुल 87 करोड़ 63 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं

इस दौरान रिकवरी दर (Recovery Rate) 98.49 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 37 हजार 057 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर (Daily Infection Rate) 3.69 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 64 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 63 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article