झारखंड

झारखंड में कोरोना के 1086 एक्टिव मामले

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन Corona के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

कोरोना के 1086 एक्टिव मामले (Active Cases) में सबसे अधिक जमशेदपुर 330 केस Active है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 162 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 16 जिले से Corona के 137 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश में कुल Corona मरीजों की संख्या अब चार लाख, 40 हजार,303 हो चुकी है

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो (Bokaro) से दस, देवघर से चार , धनबाद से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 48, गढ़वा से दो, गिरिडीह से एक , गोड्डा से दो, गुमला से दो, हजारीबाग से दस, खूंटी से पांच, लातेहार से दो, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से छह , रांची से 16, सरायकेला से 17 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से सात मरीज मिले हैं।

अब तक झारखंड में दो करोड़, 24 लाख, दो हजार 222 सैंपल की जांच

राज्य (State) में कुल Corona मरीजों की संख्या अब चार लाख, 40 हजार,303 हो चुकी है। कुल दो करोड़, 24 लाख, दो हजार 222 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 1086 Active Cases है। कोरोना (Corona) से चार लाख, 33 हजार, 890 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड (Jharkhand) में कोरोना (Corona) का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.54 प्रतिशत और मृत्यु दर (Death Rate) 1.21 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker