HomeUncategorizedसलमान खान गन लाइसेंस मिलने के बाद बुलेटप्रूफ कार में एयरपोर्ट पर...

सलमान खान गन लाइसेंस मिलने के बाद बुलेटप्रूफ कार में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान चर्चा में चल रहे हैं।

हाल ही में सलमान खान को मुंबई पुलिस ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस भी जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster lawrence bishnoi) से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से ही सलमान खान बाहर निकलने से परहेज कर रहे थे।

यहां तक कि बरसों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए वे इस बार ईद पर अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस को चियर्स करने के लिए भी बॉलकनी पर भी नहीं आए।

लेकिन अब गन का लाइसेंस मिलने के बाद भाईजान के पहली बार घर से बाहर निकलने का वीडियो वायरल हुआ है।

अपनी बुलेटप्रूफ ग्लास वाली टोयोटा लैंड क्रूजर SUV के साथ सलमान कैमरे में कैप्चर हुए हैं। सलमान खान पूरी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी केवल एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी बुलेटप्रूफ विश्वसनीयता गजब की है।

इसमें खिड़कियों के चारों ओर एक Thick border भी लगा है, जो दर्शाता है कि कार पूरी तरह से बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ है।

फिल्म पठान में भी कैमियो रोल में दिखाई देंगे

इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। वायरल तस्वीरों और वीडियोज में देखा जा सकता है कि पीच शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहने सलमान खान सफेद रंग की कार से हवाई अड्डे पर पहुंचे।

Workfront की बात करें तो सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है।

इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा कई टीवी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सलमान इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...