Latest NewsUncategorizedModi के हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने नेहरू...

Modi के हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर को बनाई DP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव पर जब PM Narendra Modi ने अपने सोशल मीडिया के Profile picture पर तिरंगा लगाया तो कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब एक नए अभियान की शुरूआत कर दी है।

कांग्रेस पार्टी 15 अगस्त से पहले हाथ में तिरंगा लिए जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी DP पर लगाने की शुरूआत कर दी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी Profile Picture को बदल कर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाकर इसकी शुरूआत की है तो वहीं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है।

जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने संघ पर हमला बोलते हुए कहा, वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए। देशवासियों ने ऐसा ही किया।

हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की DP लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा।

संपूर्ण देश में 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा तिरंगा अभियान

जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने Head quarter में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

दरअसल इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगे को सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था।

आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर देश वासियों को अपने लोगों संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाना है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान National flag के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश में 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा।

मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...