Latest Newsझारखंडआदिवासियों-मूलवासियों की संपत्ति और अधिकारों को संरक्षित करने का हो रहा काम...

आदिवासियों-मूलवासियों की संपत्ति और अधिकारों को संरक्षित करने का हो रहा काम : हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है।

हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार (Government) उनके साथ खड़ी है। हमारा लगातार प्रयास है कि राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य करें।

राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य

वे गुरुवार को CM आवासीय कार्यालय में पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज (Netarhat Field Firing Range) का अवधि विस्तार नहीं करने के मुख्यमंत्री (CM) के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। साथ ही पगड़ी पहनाकर एवं शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।

CNT, SPT Act के कारण हो रही परेशानी

CM ने कहा कि 28-30 साल से चल रहे इस आंदोलन में आज मूल निवासियों के हित में सरकार ने फैसला लिया है। फायरिंग रेंज में आने वाले 1471 Square KM भूमि पर अब वहां के गरीबों का अधिकार हो, इससे संबंधित प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि CNT, SPT Act के कारण हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों और मूल निवासियों की संपत्ति और उनके अधिकारों को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर Rajya Sabha सांसद महुआ माजी, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...