पलामू में 5 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र मेहता गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पलामू और गढ़वा पुलिस (Palamu and Garhwa Police) ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र मेहता (Naxalite Ravindra Mehta) उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया।

मेहता भाकपा माओवादी संगठन (Maoist organization) का सब जोनल कमांडर है। वह पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया का रहने वाला है। गढ़वा पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

पुलिस के मुताबिक रविंद्र मेहता Chhakarbandha के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ पलामू के इलाके में भी सक्रिय था। दोनों इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद रविंद्र मेहता अपने दस्ता को छोड़कर बाहर निकला था।

रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया

इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने पलामू गढ़वा सीमावर्ती इलाके में छापेमारी करते हुए रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार (Arreste) कर लिया।

रविंद्र के खिलाफ पलामू के बिश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर ,छतरपुर ,हरिहरगंज ,नौडीहा बाजार समेत कई इलाकों मामले दर्ज हैं।

Share This Article