रांची सिविल कोर्ट में गिरा पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) में पिछले 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दूसरी ओर मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित (Traffic jam) रहा। नगर निगम की टीम ने गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन शुरू कराया।

अन्य जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना

रांची के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से कई पेड घरों और सड़कों पर गिरे हैं। स्थानीय प्रशासन (Local administration) इन पेड़ों को हटा रहा है।

रांची के शहीद चौक, अशोक नगर, बरियातू, धुर्वा, पुरुलिया रोड, राजभवन, मेकॉन और नामकुम सहित अन्य जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना है।

Share This Article